Loading
बेतिया, पश्चिम चंपारण | मुख्य संवाददाता: आदित्य शर्मा | बिहार न्यूज़ 16 पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित आर.एल.एस.वाई. कॉलेज कैंपस के समीप संचालित उदान फिजिकल एकेडमी में आज बिहार पुलिस एवं अग्निवीर के अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को अंगवस्त्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार उपस्थित रहे। वहीं कॉलेज के अध्यक्ष आदित्य कुमार यादव, डॉ. विजय प्रसाद यादव, डॉ. राम नगरेश यादव तथा खेल शिक्षक कुणाल कुमार मंचासीन रहे। सभी अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित करते हुए उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. अभय कुमार ने सभी सफल अभ्यर्थियों को अंगवस्त्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सफलता समाज और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस सम्मान समारोह को सफल बनाने में उडान फिजिकल एकेडमी के संस्थापक एवं निदेशक राजन कुमार यादव तथा पीटी ट्रेनर बबलू कुमार चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थी कुसुम कुमारी शांति कुमारी नेहा कुमारी गुलशन कुमारी अंजली कुमारी पूजा कुमारी अग्निवीर में चयनित अभ्यर्थी रितेश कुमार ओम शंकर कुमार रंजन कुमार रोहित कुमार सतीश कुमार अशोक कुमार विशाल कुमार मोबिना खातून सहित अन्य अभ्यर्थी कार्यक्रम में बेतिया शहर के कई गणमान्य एवं चर्चित चेहरे भी उपस्थित रहे। मीडिया प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर चयनित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन को व्यापक पहचान दिलाने में अपनी भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि पीटी ट्रेनर बाबलू कुमार चौबे एक छोटे से गांव से निकलकर बेतिया मुख्यालय में युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उनके प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भर्ती प्रक्रियाओं में सफलता प्राप्त की है। वहीं उदान फिजिकल एकेडमी के संस्थापक राजन कुमार यादव लगातार युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यह सम्मान समारोह न केवल चयनित अभ्यर्थियों के लिए गर्व का क्षण रहा, बल्कि पश्चिम चंपारण के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। : आदित्य शर्मा मुख्य संवाददाता, बिहार न्यूज़ 16 बेतिया, पश्चिम चंपारण Also watch this news on Youtube